फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लूप्रिंट तैयार, गतिमान एक्सप्रेस के ट्रैक पर दौड़ेगी स्पेन की टेल्गो ट्रेन

Fri, 17 Jun 2016 01:04 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट गतिमान एक्सप्रेस के ट्रैक पर अब स्पेनिश कंपनी की टेल्गो ट्रेन को भी पलवल से मथुरा के बीच दौड़ेगी। इस बाबत खाका तैयार कर लिया गया है। जून के अंतिम सप्ताह में इस ट्रेन का ट्रायल करने की योजना है।
विज्ञापन


पहले चरण में इस ट्रेन का ट्रायल बरेली से मुरादाबाद के बीच किया जा चुका है। वहां ट्रेन को 115 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाया गया था। अब दूसरे चरण में इसे पलवल से मथुरा के बीच 150 से 180 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ाया जाना है।

आने वाले दिनों में यहां के यात्री विदेशी ट्रेन का भी आनंद ले सकेंगे। अभी गतिमान एक्सप्रेस निजामुद्दीन से मथुरा के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। रेल अधिकारियों का कहना है कि इस ट्रैक की क्षमता 200 किमी तक की है।
विज्ञापन

स्पेन से मंगाए गए हैं कोच

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ट्रेनों की गति को रफ्तार देने के लिए स्पेन की टेल्गो कंपनी में बने कोच मंगाए गए हैं। इसका बरेली से मुरादाबाद के बीच पहला ट्रायल सफल रहा है। रेल अधिकारियों के मुताबिक, दूसरे चरण में ट्रायल पलवल और मथुरा के बीच होना है।

इस सेक्शन में ट्रेन की गति 150 से 180 किमी तक हो सकती है, जबकि तीसरे चरण में दिल्ली से मुंबई रेलमार्ग पर 200 से 220 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है। अभी तक इस सेक्शन में 160 किमी की रफ्तार से गतिमान एक्सप्रेस दौड़ाई जा रही है।

रेल अधिकारियों का कहना है कि ट्रायल के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। जून के अंतिम सप्ताह में इसका ट्रायल हो सकता है। जल्द ही शेडयूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

चंद सेकेंड में रोकी जा सकती है

- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
रेल अधिकारियों की मानें तो इस ट्रेन में हाईड्रोलिक प्रेशर से इनके पहिओं को कंट्रोल किया जा सकता है। इन पहिओं में डिस्क ब्रेक लगे हुए हैं। इमरजेंसी ब्रेक लगाते ही चंद सेकेंड में ट्रेन रोकी जा सकती है। खास बात यह है कि टेल्गो ट्रेन में यात्रियों को झटका भी महसूस नहीं होगा।

कोच एल्युमीनियम के बने हुए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि टेल्गो के दो डिब्बों के बीच सिर्फ चार पहिये लगाए गए हैं। अमूमन अभी तक ट्रेन के हर कोच में आगे-पीछे 4-4 पहिये होते हैं।

निजामुद्दीन से आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस 160 किमी और भोपाल शताब्दी 150 किमी की रफ्तार से प्रतिदिन दौड़ रही है। इस ट्रैक को हाईस्पीड के लिए ही तैयार किया गया है। पलवल से मथुरा के बीच टेल्गो ट्रेन को इसी ट्रैक पर दौड़ाया जाएगा। निश्चित रूप से आने वाले दिनों में लोग विदेशी ट्रेन का आनंद ले सकेंगे।
भूपेंद्र ढिल्लन, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा मंडल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें