फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा महानगर कार्यकारिणी घोषित

Fri, 21 Nov 2014 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में सपा की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष फकीरचंद नागर और महानगर अध्यक्ष अनिल यादव ने सेक्टर-51 स्थित फार्म हाउस में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


इस कार्यकारिणी के चुनाव में कुछ लोगों ने हंगामा भी किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नई कार्यकारिणी में 31 लोग हैं। इसमें अनिल यादव अध्यक्ष, राजेश अवाना उपाध्यक्ष, मुशाहिद अली महासचिव और संजय त्यागी कोषाध्यक्ष चुने गए हैं।

महिला सभा की कमान शालिनी खारी को सौंपी गई है। मो. नौशाद को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का महानगर अध्यक्ष बनाया गया। प्रेसवार्ता में दलबीर यादव, राकेश यादव, सूबे यादव, बीर सिंह यादव, सुनील चौधरी, राजेश अवाना, मनोज चौधरी, ओमपाल राणा, राघवेंद्र दुबे, बबलू मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना आलम ने आरोप लगाया कि पार्टी में बाहर से आए लोगों को अधिक तवज्जो दी जा रही है जबकि पुराने लोगों को हाशिए पर डाल दिया गया है। वह पार्टी में 1993 से जुड़े हुए हैं, जबकि बसपा से आए लोगों को पद दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें