फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की बहन की शादी में होगा हमला!

Thu, 08 May 2014 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता अनिल यादव की बेरहमी से हत्या करने वाली हिना खान ने मंगलवार को ही अपना जुर्म कबूल किया है और वह जेल में है।
विज्ञापन


लेकिन सपा नेता के परिवार वालों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए सपा नेता की बहन के जान को खतरा बताया है। सपा नेता के परिजनों ने पुलिस से सुरक्षा प्रदान करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है।

परिजनों के मुताबिक हिना ने रिमांड के दौरान हत्या का जुर्म कबूल किया है और पति व दो अन्य का नाम भी उजागर किया है। हिना जेल में है, अन्य फरार चल रहे हैं। अनिल के परिजनों का कहना है कि ऐसे में जान का खतरा है।
विज्ञापन

आज है सपा नेता की बहन की शादी

अनिल का परिवार पहले बड़ी ही धूमधाम से इस विवाह की तैयारियां कर रहा था, लेकिन अब यह केवल रस्म अदायगी बनकर रह गया है।

इस विवाह में ज्यादा भीड़भाड़ भी नहीं होगी, बस चुनिंदा लोग शामिल होंगे। बारात पर्थला से आएगी और दोनों परिवार से कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे।

दूसरी ओर, हिना से मिली जानकारी के बाद पुलिस नए सिरे से फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। हिना के कुछ नए परिचितों के बारे में भी पुलिस को जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन

अनिल ने की थी बहन की शादी की तैयारी

जिस भाई ने धूमधाम से बहन को विदा करने की तैयारियां की थीं, उसी की याद में चुपचाप ससुराल चली जाएगी।

सपा नेता अनिल यादव की बहन मोनी का बृहस्पतिवार को पर्थला निवासी राहुल के साथ विवाह होगा।

सपा नेता के भाई सुनील ने बताया कि अनिल ने ही अपनी छोटी बहन मोनी के लिए रिश्ता देखा था। अनिल ने शादी धूमधाम से करने की पूरी तैयारी की थी, लेकिन अब पूरा परिवार मातम में डूबा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें