फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की बहू का फंदे से लटका मिला शव, परिवार पर हत्या का आरोप

Fri, 23 Jun 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
डेड हाउस के बाहर दोनों पक्षों के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सर्फाबाद गांव निवासी एक सपा नेता के परिवार पर दहेज के लिए बहू की हत्या के आरोप का मामला सामने आया है। बहू का शव बृहस्पतिवार सुबह घर में पंखे से लटका मिला। थाना सेक्टर-49 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हालांकि, महिला के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष सुलह करने का भी प्रयास कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के अनुसार, सपा के नोएडा महानगर प्रभारी वीर सिंह यादव के  भतीजे अंकुर यादव की शादी 18 जून 2012 को बहलोलपुर निवासी अनीता से हुई थी। इनके तीन साल और छह माह के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के ल‌िए परेशान करने का आरोप

सांकेत‌िक च‌ित्र
अनीता के भाई संजय यादव ने आरोप लगाया कि शादी में उन लोगों ने एक स्कॉर्पियो, दो लाख रुपये और लगभग 12 लाख रुपये के गहने दिए थे। इसके बाद भी अनीता को ससुराल में कभी पांच लाख रुपये तो कभी दस लाख रुपये मायके से लाने के लिए परेशान किया जाता था।

बृहस्पतिवार को भी सर्फाबाद निवासी जानकारों ने उन्हें अनीता की मौत की सूचना दी। इसके बाद सर्फाबाद निवासी बड़ी बहन ज्ञानेंद्री मौके पर पहुंची, तब तक शव फंदे से उतारकर नीचे रखा जा चुका था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें