फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक ने प्रधान का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर से सटे एक गांव के प्रधान को सपा विधायक ने जमकर पीट दिया। इस संबंध में घायल प्रधान ने शनिवार शाम सपा कार्यकर्ताओं के साथ एसएसपी से मिलकर विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी ने प्रधान को जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। उधर, विधायक ने मारपीट के आरोपों को निराधार बताया है।

कैलावन के प्रधान संजय ने बताया कि सपा विधायक और उनके भाई ने किसी काम को कराने की एवज में उनसे 24-25 लाख रुपये लिए थे। जब काम नहीं हुआ तो उसने रुपये वापस मांगे। अब रुपये देने में दोनों भाई आनाकानी कर रहे हैं और धमका रहे हैं।

शिवपाल यादव से शिकायत पर बौखलाया

इसकी लिखित शिकायत शनिवार को सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव से नरौरा में की तो विधायक बौखला गए। संजय का आरोप है कि नरौरा से लौटते समय रास्ते में डिबाई दोराहे के पास पानी पीने के लिए रुके ही थे तभी विधायक की गाड़ी रुकी।

आरोप है कि विधायक ने अपने साथियों के साथ उनके साथ मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोटें आई हैं। इस दौरान लोगों ने बीच-बचाव कराया। संजय ने बताया कि इस घटना की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।

उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे मामले में न्याय करेंगे। संजय ने पार्टी नेता तेजवीर सिंह, प्रेमवीर सिंह, सुजात आलम, और अमजद अली गुड्डू के साथ देर शाम एसएसपी अखिलेश कुमार से उनके आsssssवास पर मुलाकात कर विधायक और उनके चार साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

'मैनें प्रधान को नहीं मारा'

सपा विधायक के अनुसार मैंने संजय प्रधान के साथ मारपीट नहीं की हैं। संजय मेरे नाम पर लोगों से पैसे वसूलता था। इस पर मैंने इसे अपने पास से भगा दिया।

उसके प्रधान के अधिकार सीज हो गए हैं। अब वह मेरे राजनीतिक विरोधियों के साथ मिलकर साजिश रच रहा है। घटनास्थल और बेबुनियाद आरोपों की जांच के लिए पुलिस स्वतंत्र हैं।

एसएसपी अखिलेश कुमार ने बाताया कि प्रधान संजय कुछ सपा नेताओं से मिलकर लौटा था। उसने विधायक पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। शिकायत की जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें