फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने लगाया जबरन तलाक लेने का आरोप

Fri, 29 Nov 2019 10:27 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पंखुड़ी पाठक अनिल यादव से करेंगी 1 दिसंबर को शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इन दिनों समाजवादी पार्टी के नेता अनिल यादव और कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। लेकिन शुक्रवार को अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने प्रेसवार्ता कर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर लिए गए। सपा नेता अनिल यादव और कांग्रेस की नेता पंखुड़ी पाठक एक दिसंबर को दिल्ली में शादी करने वाले हैं।

विज्ञापन

 


सपा नेता की पूर्व पत्नी ज्योति यादव ने यह आरोप नोएडा के सेक्टर 29 स्थित 'नोएडा मीडिया सेंटर' में एक प्रेसवार्ता के दौरान लगाए। उनका कहना था कि अनिल यादव ने उनके पांच वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उनसे जबरन तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। ज्योति यादव ने इसके साथ ही अपने देवर कपिल यादव व ससुर सुरेश यादव पर भी आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उन्हें एक कमरे में बंद करके रखा था।

अनिल यादव की पूर्व पत्नी ने आरोप लगाया कि पंखुड़ी पाठक सपा नेता को कथित तौर पर ब्लैकमेल करके शादी के लिए दबाव बना रही हैं। वहीं सपा नेता अनिल यादव का कहना है कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी ज्योति यादव से दिल्ली के कड़कड़डूमा अदालत में आपसी सहमति से विधिवत तलाक लिया है। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश पर उन्होंने अपनी पत्नी व बच्चे के खर्चे के लिए 50 लाख रुपये भी दिए हैं। उनका आरोप है कि उनकी पूर्व पत्नी उनके राजनीतिक विरोधियों के बहकावे में आकर उनकी छवि धूमिल करने की उद्देश्य से उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही हैं।

विज्ञापन


सपा नेता के अनुसार उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी ज्योति यादव का मानसिक व शारीरिक शोषण नहीं किया है। उनका कहना है कि उनकी पूर्व पत्नी संपत्ति के लोभ में उनके ऊपर दबाव बनाने के लिए दुष्प्रचार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें