फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा झूठ की दुकान, न मिले 15 लाख और न ही दो करोड़ को रोजगार’

Wed, 03 Apr 2019 10:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सपा नेता अहमद हसन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व यूपी विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पांच साल में केंद्र सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया है। भाजपा झूठ, फरेब और धोखे की सियासत कर रही है। न तो लोगों की झोली में 15 लाख रुपये डाले और न ही दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा किया। झूठ की दुकान भाजपा ने किसानों के साथ भी छलावा किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का 10 हजार करोड़ अब तक बकाया है। देश व प्रदेश में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यह चुनाव देश, संविधान, भाईचारा बचाने का चुनाव है। सपा-बसपा व रालोद गठबंधन से देश को नई दिशा मिलेगी। जनता में फैले भारी आक्रोश के चलते देश व यूपी में भाजपा का सफाया हो जाएगा। सपा-बसपा व रालोद के बगैर केंद्र में सरकार नहीं बनेगी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश को 22 माह में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम, लखनऊ मेट्रो, जनेश्वर मिश्रा पार्क की सौगात दी। 

विकास के नाम पर भाजपा प्रदेश में एक ईंट नहीं रख सकी है। बुलेट ट्रेन भी आसमान में दौड़ रही है। उनका काम केवल सपा के विकास कार्यों का फीता काटकर श्रेय लेने का है। उन्होंने महागठबंधन की प्रदेश में लहर होने के साथ गाजियाबाद में प्रत्याशी सुरेश बंसल के भारी मतों से जीतने की बात कही। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी, महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी, बसपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रधान, रालोद महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान व रालोद प्रदेश प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें