दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने एपीके आधारित साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में अहमदाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 11 क्रेडिट कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
दक्षिण जिले की साइबर पुलिस ने एपीके आधारित साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में अहमदाबाद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 11 क्रेडिट कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
यह मामला विकास कुमार की शिकायत से शुरू हुआ था। उन्हें एक धोखाधड़ी वाले लिंक वाले एसएमएस के जरिये 6,57,715 रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया था। इस संबंध में साइबर साउथ थाने में 21 मई 2026 को ई-एफआईआर संख्या 309/2026 दर्ज की गई थी। जांच के दौरान, अपराध से प्राप्त 6.57 लाख रुपये में से चार लाख रुपये दो लेनदेन के माध्यम से आरोपियों से जुड़े दो क्रेडिट कार्ड में पाए गए।
पुलिस टीम ने मोहम्मद इस्माइल अंसारी, शेख मोहम्मद नुरेन और तारिक अहमद को अहमदाबाद से पकड़ा। पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल के समग्र पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त बलराम सिंह बेनीवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इस्माइल अंसारी आईडीबीआई बैंक का एक संविदा कर्मचारी है। उसने साइबर धोखाधड़ी की रकम को रूट करने के लिए कई क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए थे। शेख मोहम्मद नुरेन ने कमीशन के आधार पर धोखाधड़ी की रकम को बैंकिंग चैनलों के माध्यम से रूट करने के लिए क्रेडिट कार्ड दिए। तारिक अहमद ने धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रूट करने के लिए क्रेडिट कार्ड की व्यवस्था की और उनकी आपूर्ति की।