फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण नगर निगमः उपायुक्त के तबादला मामले में भाजपा पार्षदों के तेवर पड़े ढीेले

Tue, 10 Jul 2018 04:43 PM IST
विनोद डबास, अमर उजाला नई दिल्ली
विज्ञापन
mcd
विज्ञापन

केंद्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री के इशारे पर दक्षिण दिल्ली नगर निगम के नजफगढ़ जोन के उपायुक्त विश्वेंद्र प्रताप सिंह का तबादला किए जाने की बात पता चलने पर भाजपा पार्षदों के बगावती तेवर ढीले पड़ गए हैं। वह सोमवार को विश्वेंद्र सिंह का तबादला रोकने की अपनी मांग से पीछे हट गए है।

विज्ञापन


दरअसल, उनको पार्टी से इस संबंध में चुप रहने का कड़ा संदेश दिया गया था। उधर, भाजपा पार्षदों का रुख भांपने के बाद विश्वेंद्र प्रताप ने भी नए विभाग का कार्यभार संभाल लिया।

उपायुक्त विश्वेंद्र सिंह के तबादले के खिलाफ कई दिनों से बगावती तेवर अपनाए भाजपा पार्षद सोमवार को नरम पड़ गए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के मंत्री ने उपायुक्त का तबादला कराया है, अब वह विरोध करने की स्थिति में नहीं है। उनको इस संबंध में पार्टी ने अवगत कराते हुए चुप रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि नजफगढ़ जोन में सही नहीं चल रहा है। हालांकि तीनों नगर निगम के इंजीनियर उनके समर्थन में अब भी डटे हुए है। उनकी तमाम यूनियनों ने चेतावनी दी है कि विश्वेंद्र प्रताप सिंह का तबादला नहीं रोके जाने पर वह हड़ताल करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया है कि अवैध निर्माण रोकने वाले वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है, जिससे वह हतोत्साहित हो रहे हैं। खास बात यह है कि अवैध निर्माण हटाने के मामले में निगरानी समिति ने उनकी पीठ थपथपाई थी। इसके बावजूद उनका तबादला कर दिया गया।

गत माह के अंत में नजफगढ़ के उपायुक्त विश्वेंद्र प्रताप सिंह का अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में जोनल वार्ड समिति के अध्यक्ष के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गत चार जुलाई को उनका तबादला कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें