प्रदर्शनकारियों द्वारा यूपीएससी के बोर्ड पर लगाई गई कालिख
- फोटो : अमर उजाला
यूपीएससी परीक्षा में तीन अतिरिक्त मौके देने की मांग को लेकर सीसेट से प्रभावित यूपीएससी परीक्षार्थियों ने विरोध स्वरूप मुख्यालय के गेट पर कालिख पोत दी। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारे भी लगाए।
छात्रों के उग्र रूप को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और देर शाम छोड़ दिया। सिविल सेवा परीक्षा (यूपीएससी) में तीन अतिरिक्त मौके देने की मांग को वर्ष 2011-2015 तक सीसेट से प्रभावित छात्रों ने शुक्रवार को यूपीएससी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
यूपीएससी अभ्यर्थियों के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे
प्रदर्शनकारी युवतियों को ले जातीं सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
यूपीएससी अभ्यर्थियों के साथ एबीवीपी के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। यूपीएससी परीक्षार्थी अनूप, अनुराग समेत अन्य छात्रों के मुताबिक, वर्ष 2016, 2017, 2018 की परीक्षा में वर्ष 2011-2015 तक सीसेट से प्रभावित छात्रों को तीन अतिरिक्त मौके देने की मांग की जा रही है।
सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने विरोध दर्ज करवाया
प्रदर्शन कर रही छात्राओं का जबरन वहां से हटाया गया
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि सांसदों का सहयोग मिलने के बाद भी केंद्र सरकार छात्रों की मांग को पूरा नहीं कर रही है। प्रदर्शन में मुखर्जी नगर, गांधी विहार, पटेल चेस्ट, नेहरू विहार आदि इलाकों से सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने विरोध दर्ज करवाया।