फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बेटों ने की लड़ाई का बदला मां से लिया, धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्र पार्क इलाके में वारदात, लोकनायक अस्पताल में चल रहा है इलाज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महेंद्र पार्क इलाके में एक युवक ने महिला के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल महिला की पहचान 41 साल की रानी के रूप में हुई है। बुरी तरह से घायल महिला को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां से लोकनायक अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि हमला करने वाले आरोपी का महिला के बेटों से झगड़ा हुआ था और इस मामले में महिला के दोनों बेटे रोहिणी जेल में बंद हैं। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता रानी नंगली पुना इलाके में रहती है। परिवार में पति दिलीप सिंह और दो बेटे हैं। महिला बख्तावरपुर स्थित एक फार्म हाउस में हाउस कीपिंग का काम करती है। महेंद्र पार्क थाने में दर्ज प्राथमिकी में रानी ने बताया कि मेरे दोनों बेटे झगड़े के एक मामले में रोहिणी जेल में बंद हैं। 5 जून को वह अपने बेटों से मिलने रोहिणी जेल गई थी। वहां से आने के दौरान वह विक्रम बत्रा फ्लाई ओवर के पास बस से उतरी। वहां से वह पैदल ही घर की ओर जाने लगी। उसके साथ बेटे की मंगेतर भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानी का आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। बाइक पर वह लड़का भी सवार था, जिसके साथ उनके बेटों का झगड़ा हुआ था। आरोपी ने उसे देखते ही धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर गिर गई। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी भाग गए। फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद महेंद्र पार्क थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें