फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मोबाइल टॉवर लगाने का झांसा देकर दो लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने अदालत में लगाई गुहार
विज्ञापन

अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर में मोबाइल टॉवर लगाने का झांसा देकर करीब दो लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित रंजीत कुमार ने अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबर के जरिये उनकी पहचान करने में जुटी है। रंजीत कुमार आजादपुर में रहते हैं। परिवार में माता-पिता के साथ साथ अन्य सदस्य हैं। आदर्श नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि वह 2019 में अपनी जमीन पर मोबाइल टॉवर लगवाना चाहते थे। उन्होंने जस्ट डायल के जरिये टॉवर लगाने वाली कंपनियों के नंबर की तलाश शुरू की। उन्हें बीटेल टेली सर्विस नाम की एक कंपनी की जानकारी मिली, जिसका कॉरपोरेट कार्यालय तेलंगाना के हैदराबाद में और प्रधान कार्यालय मुंबई में था। कंपनी से संपर्क करने पर तीन कर्मचारियों ने जमीन पर मोबाइल टाॅवर लगाने की बात कही और इसका अप्रूवल पत्र भी भेज दिया। उनकी वेबसाइट पर कंपनी के निदेशक के फोटो हैं। आरोपियों ने उन्हें कुछ सरकारी कागजात दिए, जिससे उन्हें कंपनी पर विश्वास हो गया। उसके बाद कंपनी की ओर से मांगे गए साढ़े 15 हजार रुपये उन्होंने कंपनी की ओर से दिए बैंक खाते में डाल दिए।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि उसके बाद से आरोपियों ने कई मद में उससे पैसे लिए। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने 1.90 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। उसके बाद मुंबई स्थित प्रधान कार्यालय से उनसे 40 हजार रुपये मांगे गए। पीड़ित ने अपने एक परिचित को उस पते पर भेजा लेकिन वहां उस नाम की कोई कंपनी नहीं मिली बावजूद फोन के जरिये आरोपी उससे पैसे की मांग कर रहा था। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की। लेकिन पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें