दिल्ली में विधानसभा चुनाव की घोषणा किस भी दिन हो सकती है। ऐसे में पंडित नेहरू की 125वीं जयंती के कार्यक्रम में आईं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कार्यकर्ताओं को उस आधार पर बूस्ट करने की उम्मीद की जा रही थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
किसी भी नेता ने मंच से दिल्ली चुनाव पर कोई बात नहीं की। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने इसी के साथ चुनावी बिगुल बजाने का ऐलान पूर्व में किया था।
मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित थीं लेकिन नेतृत्व को लेकर भी कोई बात नहीं हुई। शपथ दिलवाने शीला दीक्षित खड़ी हुईं तो कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। विधायक दल के पूर्व नेता हारून यूसुफ भी मौजूद रहे, लेकिन कांग्रेस के कई चेहरे नदारद भी रहे।