दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय की अगुवाई में भाजपा ने सोमवार को बटला हाउस मुठभेड़ को लेकर कांग्रेस मुख्यालय के समीप प्रदर्शन किया। पुलिस ने भाजपाइयों को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
साथ ही हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को मामूली चोटें भी आई। सभी को हिरासत में लेकर पुलिस बसों से संसद मार्ग थाने लाई, जहां कुछ देर बाद उनको रिहा कर दिया गया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2008 में बटला हाउस में आतंकवादियों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में शामिल आतंकवादियों के तार आईएसआईएस से जुड़े होने के सबूत सामने आ गए हैं।
इसके बाद उन आतंकवादियों को लगातार निर्दोष बताने पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुठभेड़ में शहीद हुए इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के परिवार व देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।