फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्लः जमीन के टुकड़े के लिए बेटे ने मां को गोली से उड़ाया, भाई ने भागकर बचाई जान

Sat, 19 Sep 2020 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर

सार

  • एक महीने पहले हुई थी पिता की मौत, तभी से बना रहा था बंटवारे का दबाव
  • मां तीन हिस्सों में बांटना चाहती थी संपत्ति, बेटा दो जगह बांटने पर अड़ा था
  • घटना के वक्त पूजा कर रही थी मां, छोटा बेटा बाहर खींच लाया और कर दी हत्या 
विज्ञापन
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदपुरी मेन मार्केट में शुक्रवार देर शाम जमीन के हिस्से के लिए बेटे ने 74 वर्षीय मां की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी अपने बड़े भाई के पीछे भी तमंचा लेकर दौड़ा तो उसने भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के वक्त मां पूजा कर रही थी। हत्यारोपी बेटा मां को पूजास्थल से बाहर बरामदे में खींच लाया और सिर में गोली मार दी। 

विज्ञापन


सावित्री देवी अपने दो बेटों हरेन्द्र और धमेन्द्र के साथ गोविंदपुरी मैन मार्केट स्थित मकान में रहती थीं। किडनी की बीमारी के चलते उनके पति ब्रह्मदत त्यागी की एक महीने पहले ही मौत हुई थी। सावित्री का बड़ा बेटा धर्मेंद्र त्यागी राशन डीलर है और मकान के निचले हिस्से में रहता है। छोटा बेटा हरेंद्र उर्फ मोनी अपने परिवार के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में रहता है। 

धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वह पूजा कर रहा था जबकि मां अंदर कमरे में बैठी हुई थी। इसी दौरान उन का छोटा भाई हरेंद्र मां के कमरे में गया और उन्हें खींचकर बरामदे में ले आया। वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही हरेंद्र ने फिर से सटाकर मां को गोली मार दी और फिर वह असलहा लेकर उनकी तरफ दौड़ा।  
विज्ञापन


नहीं भागता तो पहले मुझे और फिर मेरे बेटे को मार डालता.
धर्मेंद्र त्यागी का कहना है कि छोटे भाई के खौफनाक मंसूबे भांपकर वह घर से भाग निकले और बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया। धर्मेंद्र का कहना है कि अगर वह शोर मचाकर नहीं भागते तो छोटा भाई पहले उनकी हत्या करता और फिर उनके इकलौते बेटे को भी मार डालता। मां की हत्या के बाद उन का छोटा भाई मकान के दूसरे गेट से फरार हो गया। 

 पहले भी पिता पर भी ताना था तमंचा, मां को दी थी धमकी
धर्मेंद्र त्यागी का कहना है कि गढ़मुक्तेश्वर में उनकी खेती और रिहाइश की जमीन है। उनके माता-पिता संपति का बंटवारा तीन हिस्सों में करना चाहते थे। उनकी मंशा यह थी कि जिंदा रहते हुए संपति का एक हिस्सा उनके नाम रहे। लेकिन उनका भाई हरेंद्र दो हिस्सों में बटवारा करने की जिद पर अड़ा हुआ था। पिता के जिंदा रहते वक्त उसने उन पर भी तमंचा ताना था। वहीं, एक सप्ताह पहले मां को भी धमकी दी थी कि अगर उसकी मनमाफिक बंटवारा नहीं किया तो वह उनकी हत्या कर देगा।  

सुबह से पी रहा था शराब, काट रहा था घर के चक्कर
 पिता की मौत के बाद से हरेंद्र की गढ़मुक्तेश्वर निवासी बहन अनीता भी घर पर आई हुई है। वहीं, उसके व भाई के बीवी-बच्चे भी घर पर मौजूद थे। परिजनों के मुताबिक हत्यारोपी हरेंद्र सुबह से ही शराब पी रहा था। वह बार-बार घर के चक्कर काट रहा था। देर शाम मां को अकेला पाकर उसने उनकी हत्या कर दी और फरार हो गया। धर्मेंद्र त्यागी का कहना है कि हरेंद्र के साथ दो अज्ञात व्यक्ति भी थे। सावित्री देवी की हत्या के बाद बड़े बेटे धर्मेंद्र त्यागी, उसके परिजनों व गढ़ से आई उनकी बहन ने हरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाते हुए शेर मचाया।

Trending Videos
विज्ञापन

 डेढ़ घंटे तक नहीं आई एंबुलेंस, ऑटो में ले जाना पड़ा शव

सावित्री देवी की हत्या के बाद परिजनों ने एंबुलेंस के लिए फोन किया था, लेकिन महज 300 मीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद डेढ़ घंटे तक सावित्री का शव  मोर्चरी नहीं ले जाया जा सका।  इसके बाद परिजनों ने ऑटो मंगाकर शव को मोर्चरी भेजा। 

आरोपी ने पुलिस को बताई मनगढ़ंत कहानी
पुलिस द्वारा पकड़ने के बाद मां के हत्यारोपी हरेंद्र त्यागी ने मनगढ़ंत कहानी बताई। उसने बताया कि वह अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाश आए और उनकी मां की गोली मारकर हत्या करके फरार हो गए। वह बचाने के लिए मां को भागा, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हरेंद्र ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि संपति का कोई विवाद नहीं है। बंटवारा पहले ही हो चुका है।

  हरेन्द्र ने की है मां की हत्या
 संपति के विवाद में हरेंद्र ने अपने बुजुर्ग मां की गोली मारकर हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वारदात में प्रयुक्त असलहा अभी हत्यारोपी से बरामद नहीं हुआ है। - नीरज कुमार जादौन, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें