फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल; दोनों रेलवे ट्रैक के पास पी रहे थे शराब

Sat, 07 Dec 2024 09:11 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरुआती जांच में पता चला कि घटना से पहले दोनों रेलवे ट्रैक के पास बैठकर शराब पी रहे थे। अचानक एक ट्रेन आ गई। अधिक शराब पीने के कारण वह अपनी जगह से हिल नहीं पाए और ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्ष विहार के मीत नगर फाटक के पास ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की शिनाख्त सोनू के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे सबोली हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के ट्रेन के चपेट में आने से घायल होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि अशोक नगर निवासी दो भाई सोनू और मोनू ट्रेन के चपेट में आकर घायल हो गए हैं और पीसीआर कर्मी उन्हें जीटीबी अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया है। जबकि मोनू की हालत गंभीर है। वह वेंटिलेटर पर है।

शुरुआती जांच में पता चला कि घटना से पहले दोनों रेलवे ट्रैक के पास बैठकर शराब पी रहे थे। अचानक एक ट्रेन आ गई। अधिक शराब पीने के कारण वह अपनी जगह से हिल नहीं पाए और ट्रेन की चपेट में आ गए। परिवार के सदस्यों और आस-पास के गवाहों के बयान दर्ज किए गए। किसी गड़बड़ी का संदेह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें