फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कर्ज के तीस हजार वापस नहीं करने पर दामाद की पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- कंझावला इलाके की घटना, 70 साल के ससुर ने डंडे से की थी पिटाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कंझावला थाना क्षेत्र में कर्ज के 30 हजार रुपये वापस नहीं करने पर 70 साल के ससुर ने दामाद को डंडे से पीटकर मार डाला। मृतक की पहचान 55 साल के अगलू के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से डंडा व वारदात के वक्त पहने कपड़े बरामद किए हैं।
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि 16 मार्च को स्पिरिट जिम के पास झगड़े की सूचना मिली। पुलिस को पता चला कि ससुर और दामाद के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें घायल अगलू को परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल लेकर गए हैं। अस्पताल में पता चला कि उसे सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया है जहां उसकी मौत हो गई। अगलू की पत्नी सविता ने पुलिस को बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर ससुर और दामाद में झगड़ा हुआ था। अगलू ने दिनेश से 30 हजार रुपये कर्ज लिए थे। दिनेश उससे पैसे वापस मांग रहा था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी दिनेश बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। बिहार भागने की आशंका को देखकर पुलिस की एक टीम को वहां भेजा गया है। पुलिस का दबाव बढ़ता देख वह दिल्ली आ गया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि वह पैसे लेने के लिए किसी परिचित के पास आने वाला है। पुलिस ने कंझावला औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें