फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज पीड़िता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Sat, 20 Feb 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी थाना क्षेत्र मे रहने वाली युवती ने पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीडन और ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए महिला थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह फरवरी 2014 में जवाहर कॉलोनी में रहने वाले युवक से हुआ था।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में ऑल्टो कार और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। युवती और उसके परिवार वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो ससुरालियों ने उत्पीडन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि पति के काम पर जाने के बाद घर पर अकेला ससुर युवती के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता, और कई बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

अप्रैल 2014 में युवती ढाई माह के गर्भ से थी तब ससुरालियों ने उसे लात-घूसों से पीटा और पति ने रिवॉल्वर दिखा कर जान से मारने की धमकी दी।

एसएचओ महिला थाना ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें