फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की रैली पर भारी पड़ा जाट आंदोलन, बिछने से पहले ही उठी कुर्सियां

Sat, 20 Feb 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जाट आरक्षण के कारण रविवार को डबुआ में होने वाली मुख्यमंत्री की विकास रैली स्थगित हो गई है। डबुआ की नई सब्जी मंडी में रैली के लिए कुर्सियां बिछने से पहले ही उठ गई हैं।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से शहर में सीएम की रैली के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा था। लेकिन अचानक जाट आंदोलन की आग को देखते हुए सरकार को रैली स्थगित करनी पड़ी।

अब मुख्यमंत्री नगर निगम सभागार में सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस बात की पुष्टि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने की है।

जिला भाजपा  की ओर से कराई जा रही विकास रैली की अभी अगली तारीख का कोई पता नहीं है। रैली न होने से आयोजकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

आयोजकों ने शहर में रैली के प्रचार प्रसार के लिए तथा नई सब्जी मंडी में रैली की तैयारियों के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए।

डबुआ स्थिथत नई सब्जी में  रैली के लिए तैयारियां की जा रही थीं।  रैली स्थल के चारों ओर सफाई कराई गई थी। अभी बल्ली लगाने का काम किया जा रहा था। टेंट का सारा सामान रैली स्थल पर पहुंच चुका था।

लोगों  के  बैठने के लिए करीब 7 हजार कुर्सियां, वीआईपी के बैठने के लिए सोफा तथा अन्य सामान रैली स्थल पर पहुंच चुका था।

शनिवार दोपहर को मुख्यमंत्री की रैली स्थगित होने की सूचना जैसे ही टेंट के कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने जमीन पर बिछी कुर्सियों को गाड़ी में रखना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि जाट आंदोलन रास्ता भटक गया है। प्रदेश में स्थिति काफी खराब हो चुकी हैं।

गंभीर स्थिति को देखते हुए  रैली को स्थगित किया गया है। आने वाले समय में रैली कराने के प्रयास किए जाएंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण्पाल गुर्जर ने जानकारी दी कि 21 फरवरी को स्थानीय डबुआ अनाज मंडी परिसर में होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल की विकास रैली स्थगित कर दी गई है।

इसके आगामी आयोजन की सूचना बाद मेें दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे स्थानीय नगर निगम सभागार में जिला के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें