फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: शराब पीकर घर पहुंचा बेटा तो पिता ने लगाई डांट, नाराज होकर चादर को बनाया फंदा; लटक कर दे दी जान

Mon, 17 Mar 2025 08:32 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी गेट के सामने स्थित कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी थी। पिता ने उसे मना किया तो उसने यह कदम उठा लिा।
 
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी कोतवाली जारचा क्षेत्र में एनटीपीसी गेट के सामने स्थित कॉलोनी में पिता की डांट से नाराज होकर बेटे ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अरविंद कुमार एनटीपीसी गेट के सामने स्थित कॉलोनी में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं। वो कैब चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। आरोप है कि 20 साल का उनका बड़ा बेटा ध्रुव शराब पीने का आदि था। रोजाना शराब पीकर घर आने पर परिजन परेशान थे। रविवार रात वो शराब पीकर घर पहुंचा तो पिता ने डांट दिया। 

नाराज होकर उसने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। इस दौरान चादर से गले का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे की खिड़कियों से झांककर देखा तो वो फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें