जानकारी के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी यशवीर खुद ही थाने चला गया और बताया कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर परिवार को खत्म कर दिया। मृतकों की पहचान कविता (46), इनकी बेटी मेघना (24), बेटे मुकुल (14) के रूप में हुई है। लक्ष्मी नगर थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर रही है।
जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि शाम पांच बजे यशवीर नाम का युवक लक्ष्मी नगर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि वह मंगल बाजार रोड पर किराये पर रहता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कर्ज भी है। इस सब से परेशान होकर उसने गला दबाकर मां, बहन व छोटे भाई की हत्या कर दी है। आशंका है कि हत्या से पहले आरोपी ने परिवार को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया होगा। बेहोश होने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।