फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर मंदिर और धड़ मां दुर्गा के चरणों में था: तंत्र मंत्र के लिए पिता की हत्या, फुटपाथ पर सोता मिला कातिल बेटा

Tue, 15 Apr 2025 07:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मानव बलि देने के लिए उसने पिता के शरीर के सभी अंग काट दिए थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में कातिल बेटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य जिला पुलिस ने नबी करीम इलाके में तंत्र मंत्र के लिए पिता का सिर काटकर हत्या करने वाले दोषी जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 2008 में वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में उसे फांसी की सजा मिल चुकी है। 2024 में दो सप्ताह के पेरोल पर जेल से बाहर निकलने के बाद से वह भाग गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

सिर मंदिर और धड़ दुर्गा मंदिर में रखा था
पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन ने बताया कि 13 मार्च 2008 को नबी करीम इलाके में एक व्यक्ति की हत्या करने की सूचना मिली। जांच में पता चला कि करतार सिंह को उसके बेटे जितेंद्र ने मानव बलि देने के लिए सिर काटकर हत्या की है। कटे हुआ सिर मंदिर में रखा हुआ पाया गया जबकि धड़ मां दुर्गा की मूर्ति के सामने खून से लथपथ पड़ा था। 

बलि देने के लिए काटे पिता के सभी अंग
पुलिस ने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मानव बलि देने के लिए उसने पिता के शरीर के सभी अंग काट दिए थे। 10 जनवरी 2011 को तीस हजारी कोर्ट ने उसे दोषी ठहराते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई। पिछले साल पांच जुलाई को उसे दो सप्ताह की अवधि के लिए पेरोल पर रिहा किया गया था। जेल से निकलने के बाद वह भाग गया।

पंजाब में होने की जानकारी मिली गलत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम ने जेल में उससे मिलने वालों और उसके दस्तावेजों के जरिए उसके बारे में जानकारी हासिल की। पुलिस ने उसके अमृतसर पंजाब स्थित गांव में दबिश दी। लेकिन वह वहां नहीं मिला। 
विज्ञापन

फुटपाथ पर चादर ओढ़कर सोया था
तकनीकी जांच से पता चला कि भगोड़ा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आस पास कहीं रह रहा है। 11 अप्रैल को पुलिस टीम उसे चेम्सफोर्ड रोड इलाके के फुटपाथ से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय वह फुटपाथ पर चादर ओढ़कर सो रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें