लिपिका के मीडिया में बयान देने और अपने पति व आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ दिल्ली महिला आयोग में शिकायत के बाद इस मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरु कर दिया है।
बृहस्पतिवार को भारतीयय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय समर्थकों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंच गए।
उनकी मांग है कि अन्य राजनीतिक दलों को नैतिकता की दुहाई देने वाले केजरीवाल को इस मामले के सामने आने के बाद इस्तीफा दे देना चाहिए।
अब सोमनाथ की मां ने खोली जुबान
प्रदर्शन के दौरान ही सोमनाथ भारती केजरीवाल से मिलने उनके आवास पहुंचे। उनकी गाड़ी को प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने घेर लिया और काले झंडे दिखाए। इस बची सोमनाथ ने सीएम से मिलकर अपना पक्ष रखा।
बता दें कि बुधवार को सोमनाथ की पत्नी लिपिका भारती ने दिल्ली महिला आयोग में अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत की थी। इसका जवाब देने के लिए आयोग ने सोमनाथ को 26 जून तक समय देते हुए नोटिस जारी किया है।
इस बीच पूरे मामले में सोमनाथ भारती की मां भी सामने आईं हैं और उन्होंने भी इस मामले पर अपनी राय जाहिर की है। हालांकि खुद पर लगे आरोपों का जवाब देते हुए सोमनाथ भारती पहले ही कह चुके हैं कि उनकी पत्नी चाहती हैं कि वह अपनी मां को छोड़ दें।
सोमनाथ के खिलाफ पुलिस में शिकायत संभ्ाव
सोमनाथ ने कहा कि उनकी मां बूढ़ी हो चुकी हैं ऐसे में उनको अकेला नहीं छोड़ा जा सकता। हालांकि सोमनाथ की मां ने इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिकिया देते हुए कहा कि वह अपने बेटे और उनके परिवार को खुश देखना चाहती हैं।
उन्होंने कहा कि वह शुरु से ही इस मामले से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने कभी भी सोमनाथ या उनकी पत्नी पर दबाव नहीं डाला कि वह उनके साथ रहें या उनसे दूर रहें।
इस बीच दिल्ली के पुलिस कमीश्नर बीएस बस्सी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए लिपिका को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि सोमनाथ भारती को महिला आयोग द्वारा नोटिस भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी लिपिका आज किसी भी वक्त अपने पति की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवा सकती हैं।