फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों पर संकट बरकरार: दिल्ली का एक्यूआई 300 से नीचे, खराब श्रेणी में हवा; कैसा है नोएडा-गाजियाबाद का हाल?

Tue, 17 Nov 2026 08:09 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया। वहीं, आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 178 और गाजियाबाद का 187 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़े के मुताबिक, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 238 दर्ज किया गया। वहीं, आज सुबह नोएडा का एक्यूआई 178 और गाजियाबाद का 187 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मंगलवार सुबह आठ बजे के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के अलीपुर में 231, आनंद विहार में 211, अशोक विहार 221, आया नगर 250, बदरपुर 176, बवाना 272, चांदनी चौक 312, डीटीयू 298, द्वारका सेक्टर-8 में 198, आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-3 पर 202, आईआईटी दिल्ली में 280, आईटीओ 328, जहांगीरपुरी 255, लोधी रोड 191, मुंडका 257, नरेला 230, नॉर्थ कैंपस 305, ओखला फेज-2 में 179, पटपड़गंज में 191, पंजाबी बाग 276, रोहिणी 249, विवेक विहार 257 एक्यूआई दर्ज किया गया।
 
नोएडा के सेक्टर 62 में एक्यूआई 329 दर्ज
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा के अन्य क्षेत्रों में एक्यूआई इस प्रकार रहा

  • सेक्टर 110: 124
  • सेक्टर 116: 136
  • सेक्टर 125: 143
  • सेक्टर 150: 217
  • सेक्टर-1: 132
  • सेक्टर 39: 167

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में एक्यूआई 61 दर्ज किया गया। अन्य क्षेत्रों में एक्यूआई इस प्रकार रहा

  • डासना: 253
  • इंदिरापुरम: 140
  • लोनी: 216
  • संजय नगर: 165
  • वसुंधरा: 199
  • वेव सिटी: 211
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें