फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजटः आयकर में छूट से मिली कुछ राहत, पर लोगों को सहनी पड़ेगी महंगाई की मार

Sun, 02 Feb 2020 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सचदेवा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम बजट से लोगों को उम्मीद थी कि महंगाई से निपटने से लिए खास घोषणाएं करेंगी, लेकिन मायूसी मिली। हालांकि आयकर में छूट मिलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी में इन्हें महंगाई की मार लगातार सहनी होगी। संयुक्त और एकल परिवार के लिए इस बजट के क्या मायने हैं, इसे जानने के लिए अमर उजाला ने उनसे बातचीत की-
विज्ञापन


दाल-चीनी के साथ अन्य घरेलू उत्पाद सस्ते होने की उम्मीद थी
लक्ष्मी नगर में रहने वाले सचदेवा परिवार (संयुक्त) में नौकरीपेशा से लेकर छात्रा व गृहणी शामिल हैं। घर के सदस्यों ने बजट पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। घर की मुखिया यानी पूरे महीने का हिसाब-किताब देखते हुए खर्चा करने वाली ग्रहणी रेखा बताती हैं कि महीने का बजट उनके लिए कितना मायने रखता है। बेशक पति की आय में कर मुक्ति मिलने से वे बेहद खुश हैं, लेकिन रेखा को दाल-चीनी के साथ अन्य घरेलू उत्पादों के सस्ते होने की उम्मीद थी। 

उनको लगता था कि सरकार महंगाई कम करने के लिए बड़ी राहत देगी, ताकि चुनाव में सरकार को फायदा हो सके। परिवार के मुख्य सदस्य चरणजीत सचदेवा सरकार के बजट में मिली कर कटौती से खुश हैं। हालांकि होम लोन से जुड़ी घोषणा पर उनका कहना है कि इसका फायदा सीमित लोगों को ही होगा।
विज्ञापन

परिवार में मौजूद छात्रा सुनीता का कहना है कि रोजगार को लेकर सरकार कोई घोषणा कर सकती थी। साथ ही उसे उम्मीद थी कि इस बार सरकार नई तकनीक, डिजिटल व कंप्यूटर के अलावा गैजेट्स पर राहत दे सकती है। फोन और अन्य उपकरण सस्ते हो सकते हैं, जोकि पूरे बजट में उन्हें सुनाई नहीं दिया।

पारिवारिक गणित
. परिवार की अनुमानित सालाना आय -10.80 लाख रुपये
. 90 हजार रुपये प्रतिमाह है परिवार की मासिक आय
. रसोई पर 15 हजार रुपये का खर्च
. परिवहन पर 6 से 7 हजार रुपये का खर्च
. 15 हजार रुपये बच्चों की पढ़ाई पर
. 22 हजार रुपये घर की ईएमआई
. 5 हजार रुपये फोन बिल, टीवी इत्यादि पर खर्च 
. 2 से 3 हजार रुपये बिजली पर खर्च। 
. 1 से 2 हजार रुपये पानी पर खर्च।
. 3 हजार रुपये प्रतिमाह स्वास्थ्य बीमा का प्रीमियम।
. 5 हजार रुपये मासिक बीमा प्रीमियम।
. करीब 2 लाख रुपये की सालाना बचत। 

 
विज्ञापन

कर छूट से मिला सुकून, हो सकेगी बचत

कुमार परिवार - फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आम बजट भाषण की घोषणाओं से दिल्ली के शकरपुर के स्कूल ब्लॉक में रहने वाला कुमार परिवार (एकल) ज्यादा खुश नहीं है। इनका कहना है कि बजट में उम्मीद से कम राहत मिली है। हालांकि वे आयकर छूट को लेकर थोड़ा बहुत सुकून जरूर महसूस कर रहे हैं।

परिवार की वार्षिक आमदनी करीब 6 लाख रुपये है और अब कर में 10 फीसदी की छूट मिलने से अब उनके लिए बचत कुछ आसान होगी। सरकार ने जिन लोगों की सालाना 5 से 7.5 लाख रुपये आमदनी है उन्हें 10 फीसदी कर में छूट दी है। हालांकि इस परिवार का ये भी मानना है कि कर में छूट के बाद बाकी चीजों पर महंगाई का असर होने से हिसाब वहीं आकर खड़ा हो जाएगा।

अनिल कुमार के परिवार का कहना है कि उन्हें अबकी बार बजट से कर में कटौती की बड़ी उम्मीद थी लेकिन सरकार ने उसे पूरा नहीं किया, जबकि उनकी पत्नी रजनी का कहना है कि रसोई पर बढ़ने वाला भार भी इस बजट में कम नहीं हुआ। उन्हें उम्मीद थी कि महिलाओं के लिए यह बजट काफी अच्छा रहेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कपड़ों और खरीददारी की बाकी चीजों पर कुछ भी राहत नहीं मिली। अनिल कुमार ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ पांडव नगर में रहते हैं। उनके परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा है।

पारिवारिक गणित
परिवार की मासिक आय : 50000
रसोई: 10000
टैक्स: आय, हाउस, बिजली, पानी, सोसाइटी मेंटेनेंस आदि : 10000
एसेसरीज: (इंटरनेट, टीवी, मोबाइल आदि) : 3000
स्वास्थ्य : 3000
परिवहन : 5000
शिक्षा : 9000
बचत : 10 हजार 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें