फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में धूप और तेज हवाओं से आबोहवा में आया कुछ सुधार

Tue, 05 Nov 2019 04:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
कुछ साफ हुआ आसमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर भारत की मौसमी दशाओं में तेजी से बदलाव होने से दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में सोमवार को कुछ सुधार दिखा। दिनभर खिली धूप और हवा की चाल में आई तेजी से दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में रविवार की तुलना में रात साढ़े आठ बजे तक 124 अंक की कमी आई। सोमवार शाम चार बजे तक एक्यूआई 407 था, जो रात साढ़े आठ बजे तक और घटकर 370 पर पहुंच गया। इससे पहले रविवार को एक्यूआई 494 था। 

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसमी दशाएं दिल्ली-एनसीआर के लिए सकारात्मक रहेंगी। वहीं, 7 व 8 नवंबर को बारिश होने का भी पूर्वानुमान है। इससे हवा की गुणवत्ता में तेजी से सुधार आ सकता है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर शहरों में रविवार की तुलना में सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक में कमी आई लेकिन हापुड़ में बढ़ोतरी देखी गई। हापुड़ में रविवार को एक्यूआई 486 था जोकि सोमवार को 491 पहुंच गया। 

दिल्ली-एनसीआर में पाबंदियां आठ नवंबर तक बढ़ी
ईपीसीए ने हॉट मिक्स प्लांट व स्टोन क्रशर पर लगाई गई पाबंदियां आठ नवंबर तक बढ़ा दी है। ईपीसीए का मानना है कि मौसमी दशाओं में सकारात्मक बदलाव होने से प्रदूषण स्तर में गिरावट आने की उम्मीद है। फिर भी, मौजूदा हालात को देखते हुए पाबंदियां तीन दिन के लिए बढ़ाई है।
विज्ञापन


वायु गुणवत्ता सूचकांक
शहर          रविवार    सोमवार
फरीदाबाद      496     370
नोएडा         495    430
दिल्ली         494     407
गुरुग्राम        486     370
ग्रेटर नोएडा    482     428
गाजियाबाद   491     440
बुलंदशहर    430    340
हापुड़       486     491

सम-विषम फार्मूले पर दौड़े वाहन
दिल्लीवालों को स्मॉग की चादर से निजात दिलाने के लिए सोमवार को दिल्ली में सम-विषम फार्मूले के तहत सम नंबर (0,2,4,6,8) वाले वाहन सड़क पर दौड़े। करीब आधे निजी वाहनों के हट जाने से सड़कों पर आवाजाही सामान्य रही। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ कार पूलिंग की, जबकि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया साइकिल से दफ्तर पहुंचे। सरकारी दफ्तर भी 9.30 व 10.30 बजे की दो शिफ्ट में खुले। योजना का विरोध करने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता विजय गोयल ने कानून तोड़ा। इसके चलते उनका 4000 रुपये का चालान भी किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें