फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी इंजीनियर ने दसवीं मंजिल से कूदकर जान दी

Tue, 05 Nov 2019 01:48 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
सेक्टर-128 स्थित जेपी पवेलियन कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेक्टर-128 स्थित जेपी पवेलियन कोर्ट सोसाइटी की दसवीं मंजिल से कूदकर एक आईआईटी इंजीनियर ने जान दे दी। मृतक अपनी पत्नी से अलग अकेला रह रहा था और आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से शाहदरा, दिल्ली निवासी 35 वर्षीय गगन गौतम आईआईटी पास आउट थे। उन्होंने आईआईएम अहमदाबाद और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की थी। वह कई वर्षों से सेक्टर-128 स्थित जेपी पवेलियन कोर्ट सोसाइटी की दसवीं मंजिल के फ्लैट में रह रहे थे।

सोमवार सुबह दसवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर दिल्ली में रहने वाले गगन के माता-पिता भी नोएडा पहुंच गए। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने बताया कि गगन की शादी वर्ष 2014 में एक बड़ी कंपनी में काम करने वाली युवती से हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद दोनों के बीच मनमुटाव हो गया और अलग-अलग रहने लगे। बताया जा रहा है कि एक बड़ी कंपनी में उच्च अधिकारी रहे गगन ने पत्नी से मनमुटाव के बाद नौकरी भी छोड़ दी थी।

वह फ्लैट में पालतू कुत्ते के साथ रहते थे। आर्थिक तंगी से गुजर रहे गगन पिछले कुछ समय से अवसाद में थे। कई महीनों से फ्लैट और कार की किश्त भी जमा नहीं की थी। हालांकि पुलिस को फ्लैट के अंदर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें