ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। एक युवक ने अपनी पहली पत्नी को गोली मार दी जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक फौजी है और उसकी तैनाती आसाम में है। इन दिनों वह दनकौर के देवटा गांव स्थित अपने घर आया हुआ है।
बीती रात उसकी पहली पत्नी ने जब उसकी दूसरी पत्नी का विरोध किया तो गुस्से में दोनों में बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि फौजी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपनी पहली पत्नी को गोली मार दी।
इस वक्त महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।