शुक्रवार को क्यूलिनेरी आर्ट इंडिया प्रतियोगिता में चौथे और आखरी दिन 82 शेफ्स ने चार प्रतियोगिता श्रेणियों थ्री कोर्स सेट डिनर, लाइव किचन, प्लेटेड डेसेट्र्स और मॉकटेल्स मैं भाग लिया और आम जनता के सामने अपनी कुलिनरी स्किल्स का प्रदर्शन किया।
इंडियन क्यूलिनेरी फोरम के महासचिव शेफ विवेक सागर ने कहा कि इस पांच दिवसीय क्यूलिनेरी चैलेंज में एक छत के नीचे 300 से अधिक शेफ्स ने 14 अलग-अलग प्रतियोगिता श्रेणियों में अपनी कला का कौशल जनता के सामने पेश किया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता शेफ्स को 16 मार्च 2019 सम्मानित किया जायेगा।