कम आयु में लाईसेंसी हथियार रखने के मामले में फिल्म अभिनेत्री सोहा अली खान एक बार फिर घिर गई हैं। हरियाण के लोकायुक्त ने पुलिस आयुक्त को आदेश दिया है कि वह उनके खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करें।
बता दें कि वर्ष 2005 सोहा अली के नाम पर गुरुग्राम के उपायुक्त ने एक शस्त्र लाईसेंस जारी किया था। जिसे रखने का अधिकार उन्होंने नवाब पटौदी को दे रखा था। नवाब पटौदी झज्जर में हिरण का शिकार करने के आरोपी थी।
उस दौरान जांच में मामला सामने आया था। अलग-अलग संगठनों की ओर से उठाई गई आवाज पर उपायुक्त ने मामले की जांच मजिस्ट्रेटिव अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त अभय सिंह से कराई थी। जिसमें उन्होंने लिखा था कि लाईसेंस जारी होने में विभागीय लोगों की लापरवाही नहीं पायी गई।