फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक संबंधों की भूख के चलते इंजीनियर ने दी जान!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली द्वारका में साफ्टवेयर इंजीनियर और उसकी पत्नी संग हुई सनसनीखेज वारदात में अब कई तरह के चौंकोन वाले खुलासे हो रहे हैं। इंजीनियर की पत्नी के मायके वालों के मुताबिक उसने शारीरिक संबंधों की चाहत में इस पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


अमित और शिवानी की दो माह पूर्व तीन नवंबर को छतरपुर स्थित फार्म हाउस में शादी हुई थी। अमित की बहन त्रिशला के मुताबिक शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए सिंगापुर गए थे। जहां से अमित ने अपनी बहन को फोन कर बताया था कि सब कुछ सही नहीं है।

उसका यहां तक कहना है कि शिवानी ने अमित को हनीमून के दौरान संबंध बनाने से मना कर दिया था। अमित का परिवार इससे पूर्व मयूर विहार में किराए पर रहता था। जबकि शिवानी द्वारका की रहने वाली है। परिवार एक  माह पूर्व ही द्वारका रहने के लिए गया था।
विज्ञापन
Trending Videos

दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप

शिवानी के परिवार वालों का कहना है कि अमित ने शादी के बाद से शिवानी पर शक करना शुरू कर दिया। वह उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करता था।

इसकी वजह से वह शादी के बाद से ज्यादातर समय अपने मायके में रहती थी। वहीं, अमित की बहन त्रिशला का कहना है कि शिवानी शादी के बाद से अमित से पत्नी जैसा व्यवहार नहीं करती थी और अक्सर मायके में ही रहती थी।

इसकी वजह से दोनों के बीच अनबन रहती थी। शनिवार देर रात अमित शिवानी को लेकर आया था। उसके बाद दोनों की बीच झगड़ा हुआ होगा।
विज्ञापन

बेहद दर्दनाक घटना थी वो

दिल्ली के द्वारका 18 से शिवानी रविवार तड़के साढ़े चार बजे पुलिस को शिवानी की कॉल मिली, जिसमें उसने बताया कि उसका पति उसे पीट रहा है। वहीं, दूसरी कॉल अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड की मिली। गार्ड ने पुलिस को बताया कि अमित की मां घर के अंदर से चिल्ला रही है, लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा।

पुलिस शीशे को तोड़कर फ्लैट के अंदर पहुंची। हॉल में अमित अचेत पड़ा था। उसके गर्दन में तार लिपटा हुआ था। वहीं, सामने वाले कमरे में उसकी पत्नी शिवानी जख्मी हालत में मिली। बगल में ही अमित के मां के कमरे के दरवाजे की कुंडी बाहर से लगी हुई थी, वह चिल्ला रही थीं।

पुलिस के दरवाजा खोलने पर चंद्रकांता अपने बेटे को अचेत पड़ा देख बेसुध हो गईं। पुलिस ने शिवानी और अमित को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें