फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तारक मेहता का उल्टा चश्मा धारावाहिक के ‘सोढ़ी’ लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे गुरचरण सिंह
विज्ञापन

परिवार वालों ने पालम थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा नामक धारावाहिक में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले गुरचरण सिंह सोमवार से लापता हैं। गुरचरण के पिता ने पालम थाने में उनके लापता होने की शिकायत दी है। पिता का कहना है कि वह घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे, लेकिन वह न तो मुंबई पहुंचे और न घर वापस आए हैं। शिकायत पर पालम थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक गुरचरण सिंह सपरिवार साध नगर पालम में रहते हैं। पालम थाने में दी शिकायत में पिता हरजीत सिंह ने कहा है कि उनका बेटा गुरचरण सिंह सोमवार सुबह मुंबई जाने के लिए घर से निकला था। उन्हें आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान पकड़नी थी। परिवार वालों ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उनके घर से लेकर आईजीआई एयरपोर्ट तक के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। साथ ही पुलिस उनके मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन की भी जांच कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके की उनका फोन कहां बंद हुआ है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी यह नहीं पता चला है कि वह कहां से गायब हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें