गति इंडिया एक अलग सोच संस्था, रोटरी क्लब फरीदाबाद संस्कार व रेडक्रास सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में जवाहर कॉलोनी स्थित 45 फुट रोड पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि मौजूद जिला उपायुक्त चंद्रशेखर ने कहा कि रक्तदाताओं की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान सचमुच महादान है, क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। यह सामाजिक सौहार्द व समरसता का एक मंच है।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-बौद्धिक प्रमुख गंगाशंकर मिश्रा ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि रक्तदान शिविर सिर्फ एक मंच नहीं है, बल्कि समाज को जोडने का एक माध्यम भी है।
यहां हर धर्म, जाति के लोग साथ आते हैं और जरूरतमंद की सहायता करते है। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डीआर शर्मा ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों का भ्रम लगातार कम हो रहा है।
अब हर वर्ग रक्तदान को लेकर उत्सुक रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में कोई कमी नहीं आती है। बल्कि नए रक्त के संचार से शरीर को स्फूर्ति मिलती है।
रोटरी क्लब संस्कर के प्रधान संदीप सिंघल, एलआर विज, कर्नल समर सिंह, गोपाल दत्त, अनिल शर्मा, बीएस बिधुड़ी, राज सक्सेना, सुरेंद्र, प्रतीक आहुजा, मनोज दुहन, रीता प्रसाद आदि मौजूद रहे।