फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री को महिला गार्ड ने नारी निकेतन में जाने से रोका और फिर...

Tue, 14 Aug 2018 09:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने विभागीय सचिव रिश्म कृष्णन के साथ मंगलवार को नारी निकेतन, महिला सदन व आशा ज्योति होम का औचक निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


दिलचस्प यह कि मौके पर पहुंचे मंत्री को सुरक्षा गार्ड पहचान नहीं सके। ऐसे में बगैर पहचान पत्र दिखाए मंत्री को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। हालांकि, पूछताछ से नाराज होने की जगह मंत्री ने सुरक्षा गार्डों की मुस्तैदी की तारीफ की।       

औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने साफ-सफाई, रहन-सहन के इंतजामों का भी मुआयना किया। सुविधाओं के बेहतर बनाने की नसीहत संचालकों को दी। 

राजेंद्र गौतम ने सभी संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि वह महिलाओं के लिए दी जाने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता की अपने स्तर पर नियमित तौर पर जांच करें। किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बर्दाश्त न करने की चेतावनी मंत्री ने अधिकारियों को दी।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरि नगर स्थित नारी निकेतन, महिला सदन व आशा ज्योति होम का संचालन दिल्ली सरकार करती है। इसमें महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाते हैं।      
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें