फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियांः इन्हें न कोरोना का खौफ, न पुलिस का डर

Wed, 26 Aug 2020 04:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर का हाल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने ट्रायल बेस पर साप्ताहिक बाजारों को खोलने का निर्णय लिया है। लेकिन बाजारों में उमड़ती भीड़ को देखकर लगता है कि यह ट्रायल फेल हो जाएगा और साप्ताहिक बाजारों को फिर से बंद करना पड़ेगा।

विज्ञापन


यदि ऐसा नहीं हुआ तो कोविड-19 के प्रसार को रोकने के अबतक किये गए सारे प्रयास बर्बाद हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सप्ताह के दूसरे दिन शहर में लगे मंगल बाजारों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ा कर रख दीं। पुलिस को बिना मास्क लगाए कई लोगों का चालान भी करना पड़ा। 

लक्ष्मी नगर बाजार, समय - शाम 06.00 बजे
लक्ष्मी नगर में विजय चौक से प्राथमिक विद्यालय तक लगभग एक किलोमीटर में फैले मंगल बाजार में लगभग 80 प्रतिशत दुकानें लगीं। कपड़े के दुकानदार संजय सोनकर ने बताया कि अभी पूरा बाजार नहीं भरा है। लेकिन बाजार में खरीदारी करने आए लोगों की तादात अच्छी खासी दिखी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के लोग मोटर साइकिलों और कुर्सियों पर बैठे बिना मास्क लगाए लोगों की जांच करते दिखाई दिये। वहीं बाजार में खरीदारी करने आए अधिकतर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का बिल्कुल भी ख्याल नहीं था। लोग एक दूसरे से बिल्कुल सटकर सामान खरीदते नजर आए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

तिलक नगर बाजार, समय - शाम 06.30 बजे

मंगल बाजार, तिलक नगर - फोटो : अमर उजाला
तिलक नगर मेट्रो स्टेशन से सात मंजिला मंदिर रोड पर व दूसरी तरफ तिलक नगर कॉलोनी मेन रोड तक मंगल बाजार फैला रहा। शाम को लोगों का हुजूम देखकर पसीने छूटने लगे थे। एक तो यहां का मंगल बाजार मेन रोड पर लगता है। जिसके कारण उसी रास्ते से ई-रिक्शा और दूसरे वाहनों का आवागमन भी हो रहा था। वाहनों के आ जाने के बाद न चाहते हुए भी लोग एक दूसरे से सट रहे थे।

लंबे समय के बाद खुली पटरी दुकानों पर भारी संख्या में महिलाएं कपड़े व दूसरे सामान खरीदने के लिए उमड़ी रहीं। इस बीच बिना मास्क लगाए कई लोगों का पुलिस ने चालान भी किया। कई लोग पुलिस को देखकर जेब से मास्क निकालकर पहनते दिखाई दिये। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें