फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट्स पर किया बदनाम तो जाओगे जेल

Tue, 09 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अश्लील वीडियो अपलोड कर ब्लैकमेल करने वालों की शामत आने वाली है। डीजीपी जावीद अहमद ने प्रदेशभर में अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


हर जिले में दो सिपाहियों को ट्रेंड किया जाएगा, जो ऐसे लोगों को ट्रेस करेंगे। शिकायत मिलने पर फेसबुक, व्हाट्स एप, ट्विटर और यूट्यूब को चेक कर जालसाजों को पकड़ा जाएगा। यहां क्राइम ब्रांच की सर्विलांस सेल को जिम्मेदारी दी है।

पुलिस ऑफिस भेजे गए डीजीपी के पत्र में लिखा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सोशल मीडिया का प्रभाव बढ़ा है। यह अच्छा माध्यम है, मगर कुछ लोग अश्लील वीडियो अपलोड कर महिलाओं-युवतियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोगों के पेज, प्रोफाइल को कैसे ब्लांक करना है, दुरुपयोग करने वाले व्यक्ति का कैसे पता लगाना है, इसके लिए पुलिसवालों को ट्रेंड किया जा रहा है। ऐसे मामलों का रिकॉर्ड संकलित किया जाएगा और बैकअप भी रखा जाएगा।

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डीजीपी केआदेशों का पालन कराया जा रहा है। बता दें कि गाजियाबाद में हर माह ऐसे तीन-चार केस रजिस्टर्ड किए जाते हैं, जिनमें से इक्का दुक्का में आरोपी पकड़े जाते हैं।

इंटरपोल विंग की लेंगे मदद-ऐसे लोगों को पकड़ने केलिए पुलिस न्यायालय से अनुमति लेकर सीबीआई के इंटरपोल विंग की भी मदद लेगी।

धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले भी धरे जाएंगे
डीजीपी ने लिखा है कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग धार्मिक भावनाएं भड़काने के लिए भी किया जा रहा है। इसका परिणति गंभीर कानून व्यवस्था बिगड़ती है। ऐसे लोगों को भी दबोचा जाएगा।

सिरफिरे आशिक की हरकत से टेंशन में छात्रा
देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा का उसके सिरफिरे आशिक ने रास्ता रोककर मोबाइल छीन लिया। इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, युवक ने मोबाइल में मेमोरी कार्ड डालकर सारे फोटो कर लिए और फोटो सोशल साइट्स पर भी डाल दिया।

युवक की इस हरकत से छात्रा सहमी हुई है। पीड़ित परिजनों ने एसपी से मिलकर शिकायत की है। एसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक छात्रा को युवक काफी दिनों से परेशान कर रहा है। कुछ दिनों पूर्व छात्रा अपने स्कूल से पैदल गांव लौट रही थी। रास्ते में सिरफिरे आशिक ने उसका रास्ता रोक लिया।

आरोप है कि युवक ने छात्रा का मोबाइल छीन लिया और इससे पहले कि छात्रा कुछ समझ पाती, तब तक आरोपी युवक ने छात्रा के मोबाइल में पड़े फोटो अपने मोबाइल में डाल लिए।

छात्रा ने इसका विरोध किया तो युवक ने उसके फोटो इंटरनेट पर डालने की धमकी दी। बताया गया कि युवक ने सोशल साइट पर भी छात्रा का फोटो डाल दिया है। जिससे छात्रा काफी भयभीत है।

छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती बताई। एसपी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। सीओ सिटी को मामले की जांच करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें