फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पहाड़ी क्षेत्रों में तीसरे दिन भी बर्फबारी, जम्मू में तपिश; 13-15 मार्च के बीच बारिश व बर्फबारी के आसार

Wed, 12 Mar 2025 10:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कश्मीर के मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन जम्मू समेत संभाग के इलाकों में तपिश बढ़ी है। जम्मू में दिन का पारा सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 29.5 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार तीसरे दिन भी बर्फबारी हुई। कश्मीर के मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन जम्मू समेत संभाग के इलाकों में तपिश बढ़ी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का पारा सामान्य से दो से पांच डिग्री ऊपर चल रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 13 से 15 मार्च के बीच कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में निरंतर बर्फबारी से ठंड कायम है। माच्छिल, गुरेज और अन्य कुछ ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई है। 24 घंटे के दौरान कुपवाड़ा में 11.2 मिलीमीटर, पहलगाम में 7.4 मिमी, गुलमर्ग में 5 मिमी, श्रीनगर में 4.8 मिमी, काजीगुंड में 3.4 मिमी और कोकरनाग में 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा 15.2 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 8.0 और गुलमर्ग में 3.2 डिग्री और न्यूनतम माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जम्मू का 3.9 डिग्री चढ़ा पारा
जम्मू में दिनभर धूप खिले रहने से पसीने छूटने लगे हैं। यहां दिन का पारा सामान्य से 3.9 डिग्री चढ़कर 29.5 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 13.8, बटोत में 13.7, कटड़ा में 25.0, भद्रवाह में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में अधिकतम तापमान 7.4 और न्यूनतम पारा माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


लोगों को एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह
आगामी मौसम को देखते हुए यात्रियों, पर्यटकों और ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन/यातायात एडवाइजरी के तहत सफर करने की सलाह दी गई है। हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें