फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश से बदला दिल्ली का मौसम, आज और कल ओलावृष्टि के आसार

Thu, 12 Mar 2020 06:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बदला दिल्ली का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आया है। मंगलवार रात हल्की बारिश होने और तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम के इस बदलाव के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बारिश व ओले गिरने के आसार है। वहीं, 40-45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम के इस बदले रुख के कारण 13 से 16 मार्च तक तापमान में गिरावट आ सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार बीते मंगलवार शाम से मौसम में आए बदलाव का असर शुक्रवार तक रह सकता है। बुधवार को भी हवाओं का असर दिखा। धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते चौबीस घंटे में 1 मिमी बारिश दर्ज हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें