जीवन शैली में बदलाव रोकथाम में कारगर
पल्मोनरी, क्रिटिकल केयर और स्लीप मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. प्रो. अनंत मोहन ने कहा कि रोग की रोकथाम में जीवनशैली में बदलाव, सर्जिकल विकल्प और सीपीएपी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस रोग में दिन में अत्यधिक नींद आना, जोर से खर्राटे लेना और नींद के पैटर्न में व्यवधान सहित अन्य लक्षण दिखाई देते हैं।
गंभीर हो रही है समस्या
एम्स भोपाल के नींद विशेषज्ञ डॉ अभिषेक गोयल ने कहा कि शोध में समस्या गंभीर मिली। शोध के आधार पर इलाज पर काम किया जा रहा है। यदि लोगों में इस रोग के प्रति जागरूकता होगी। समय पर इलाज करवाए तो यह समस्या दूर हो सकती है।
90% में समस्या गंभीर
डॉ. सौरभ मित्तल ने कहा कि ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का पता लगाने के लिए एम्स में स्लीप एपनिया टेस्ट किया जाता है। एक साल में करीब 600 लोगों की जांच की गई। इस जांच में करीब 90 फीसदी मरीजों में समस्या गंभीर मिली।