फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro: मेट्रो के महिला कोच में सांप नहीं दिखी ये चीज, सीट पर चढ़ चीखने लगी महिलाएं; DMRC ने बताया सच

Fri, 20 Jun 2025 01:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली मेट्रो में सांप दिखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसको लेकर डीएमआरसी की ओर से जानकारी साझा की गई है। जिसके बाद कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
महिला कोच में दिखा सांप - फोटो : X/@dharmendra135
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो में आए दिन डांस, लड़ाई और आपत्तिजनक वीडियो आपने खूब देखे होंगे। हाल ही में दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में सांप दिखा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसके बाद अब डीएमआरसी की ओर से इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है।

विज्ञापन


जिसमें कहा जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो के महिला कोच में सांप घुसने से हलचल मच गई। चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। महिलाओं ने सांप को देखने के बाद शोर मचाना शुरू कर दिया।

वीडियो में देख सकते हैं कि सांप के दिखते ही महिलाएं इधर-उधर भाग रही हैं। कोई सीट पर चढ़ गई तो किसी ने इमरजेंसी बटन दबाया। सांप को देखते ही महिलाएं चिखने भी लगीं। 
विज्ञापन

 


डीएमआरसी ने जारी किया बयान
वीडियो की शिकायत मिलने के बाद डीएमआरसी की ओर से एक्स पर जानकारी साझा की गई। डीएमआरसी ने बताया कि महिला कोच में सांप दिखने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी मिलते ही दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने तुरंत कार्रवाई की।

आगे लिखा कि ट्रेन को अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर खाली कराया गया।ट्रेन को गहन निरीक्षण के लिए डिपो भेज दिया गया। संबंधित टीम डिपो में ट्रेन की फुटेज और कोच की गहन जांच के बावजूद कोई सांप नहीं मिला। हालांकि, निरीक्षण के दौरान एक शिशु छिपकली देखी।

आगे जानकारी देते हुए कहा गया कि डीएमआरसी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। हम यात्रियों से सतर्क रहने और ऐसी किसी भी घटना की तत्काल जानकारी साझा करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi Covid Death: जान ले रहा कोरोना, आज एक और मरीज की हुई मौत; जानें अब कितने हैं एक्टिव केस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें