फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी कर रहा था युवक, भारी मात्रा में गांजा बरामद

Sun, 17 Jan 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शटल ट्रेन से गांजे की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को जीआरपी ने धर दबोचा। उसके कब्जे से करीब सात किलो गांजा बरामद हुआ है। जीआरपी ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि तस्कर यह सप्लाई फरीदाबाद में करने के लिए आया था। वह ट्रेन से उतरकर बदरपुर के लिए ऑटो पकड़ने जा रहा है। आरोपी की पहचान मोतिहारी निवासी बिहार के रवि रंजन के रूप में हुई। वह दिल्ली में किराये पर रहता है।

रविवार की शाम जीआरपी एसआई किशन नागर, देवेंद्र कुमार व पोरस कुमार रेल वॉर्डन के साथ प्लेटफॉर्म नंबर- 2 पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मथुरा की ओर से एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आकर रुकी।
विज्ञापन


ट्रेन से एक युवक प्लास्टिक के कट्टा कंधे पर टांग कर उतरा और वह तेजी से फुट ओवरब्रिज की ओर बढ़ने लगा। तभी जीआरपी व रेल वॉर्डन से उसे पकड़ लिया और कट्टे की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि कट्टे में गांजा था। तुरंत जीआरपी ने युवक को हिरासत में ले लिया। गांजा को तौल गया तो उसका वजन 7 किलो पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें