फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime: टिल्लू ताजपुरिया और छेनू पहलवान गैंग को हथियार सप्लाई करने वाले तस्कर गिरफ्तार, कई असलहे बरामद

Mon, 16 Dec 2024 09:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10 पिस्टल और 15 कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कुख्यात गैंगेस्टर टिल्लू ताजपुरिया और छेनू पहलवान से जुड़े दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मदनपुर खादर निवासी अजय उर्फ तोतला उर्फ देवगन और अलीगढ़ निवासी शमीम हैं। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 10 पिस्टल और 15 कारतूस और एक चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 11 दिसंबर को सूचना मिली कि हथियार तस्कर अजय छेनू गिरोह से जुड़े विनय पंडित को हथियार देने आएगा। 12 दिसंबर को अजय को दिल्ली-नोएडा सीमा के पास एक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि अलीगढ़ निवासी शमीम से उसने हथियार लिए थे। इसके बाद पुलिस ने शमीम को गिरफ्तार किया। शमीम ने पूछताछ में बताया कि हथियारों को मांग के अनुसार गांवों से बनाया जाता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें