फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स जमा होने पर भी आएगा SMS

Tue, 11 Mar 2014 07:17 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में नागरिकों को प्रोपर्टी टैक्स जमा होने की सूचना अब एसएमएस से मिल जाएगी। नगर निगम के आईटी मैनेजर दावा कर रहे है कि जितनी जल्दी प्रोपर्टी मालिकों के नंबर उन्हें मिल जाएंगे, उतनी ही जल्दी वह यह सेवा शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


साथ ही लोग अपने टैक्स का स्टेटस निगम की वेबसाइट पर भी आसानी से देख सकेंगे। दो महीने निगम की नागरिक सुविधा (सीएफसी) केंद्र में भारी गड़बड़ी उजागर हुई। इस दौरान प्रोपर्टी टैक्स के डाटा में भारी धांधली मिली।

शहर में अधिकांश लोगों को अपने प्रोपर्टी टैक्स से संबंधित जानकारियां हासिल नहीं हो पा रही हैं। जिसके चलते निगमायुक्त डॉ. प्रवीण कुमार ने सीएफसी संचालित करने वाली कंपनी का करार रद्द कर दिया। फिलहाल उसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन


Live Update: 11 मार्च के दिन भर की घटनाएं

इस बीच सीएफसी में निगम के आईटी मैनेजर नई कवायद में जुटे हैं। सीएफसी की प्रभारी रीटा दलाल ने बताया कि नई वेबसाइट को लांच कर दिया गया है। उसे और भी बेहतर बनाया जा रहा है। इसमें एसएमएस अलर्ट सेवा भी जोड़ी जा रही है।

प्रोपर्टी टैक्स जमा कराने तथा बकाया होने की सूचना एसएमएस के जरिए आपको मिल जाएगी। इसके अलावा वेबसाइट में एक ऐसा लिंक जोड़ा जा रहा है जिसमें सभी टैक्स दाताओं का स्टेटस अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें