फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi AIIMS: एम्स में सुलगाई बीड़ी, खाया गुटखा तो होगी कार्रवाई, निदेशक का निर्देश- तंबाकू मुक्त होगा परिसर

Thu, 15 Dec 2022 08:36 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने कहा कि यदि कोई संविदा, सुरक्षा कर्मचारी एम्स परिसर में सिगरेट या बीड़ी पीते, तंबाकू उत्पाद चबाते हुआ पाया जाता है, तो उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। वहीं, कोई स्थायी कर्मचारी-डॉक्टर परिसर में सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू चबाता हुआ पाया जाता है, तो उसे मेमो जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली में यदि किसी डॉक्टर या कर्मचारी ने बीड़ी सुलगाई या गुटखा खाया तो उसकी नौकरी जा सकती है। एम्स निदेशक ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अस्पताल परिसर को तंबाकू मुक्त जोन घोषित किया गया है।

विज्ञापन

एम्स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने कहा कि यदि कोई संविदा, सुरक्षा कर्मचारी एम्स परिसर में सिगरेट या बीड़ी पीते, तंबाकू उत्पाद चबाते हुआ पाया जाता है, तो उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। वहीं, कोई स्थायी कर्मचारी-डॉक्टर परिसर में सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू चबाता हुआ पाया जाता है, तो उसे मेमो जारी किया जाएगा।

इसके बाद संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एम्स परिसर में यदि कोई मरीज या तीमारदार तंबाकू का सेवन करते हुए पकड़ा जाता है तो उसपर 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

निदेशक ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारियों को उपरोक्त दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की जानकारी दें। सुरक्षा कर्मियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे एम्स, नई दिल्ली के परिसर में मरीजों, परिचारकों, आगंतुकों और स्टाफ सदस्यों को किसी भी रूप में तंबाकू का उपयोग न करने दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें