फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की लांचिंग पर पीएम से लाइव जुड़े लोग, सीखा स्मार्ट बनने का तरीका

Sun, 26 Jun 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
देश के 100 स्मार्ट सिटी की घोषणा का शनिवार को एक साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे में आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी के कईप्रोजेक्ट को लांच किया।  इसका सीधा प्रसारण शहरवासियों ने देखा। नगर निगम द्वारा सभागार में प्रोजेक्टर के जरिये पुणे कार्यक्रम को दिखाने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


इसमें शहर की कई सामाजिक, धार्मिक, आरडब्ल्यूए व अन्य संगठनों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करने वाला सॉफ्टवेयर भी लांच किया। ज्ञात हो कि देश के 33 चुने गए स्मार्ट सिटी शहरों की सूची में फरीदाबाद भी शामिल है।

शनिवार को स्मार्ट शहरों की घोषणा होने का एक साल पूरा हुआ। इसी बाबत केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के निर्देश पर नगर निगम को कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया था जिसमें स्मार्ट सिटी से संबंधित किसी कार्य को लांच किया जाए। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रॉपर्टी टैक्स ऑनलाइन जमा करने वाला सॉफ्टवेयर लांच

नरेंद्र मोदी - फोटो : PTI
निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने प्रॉपर्टी टैक्स वाले सॉफ्टवेयर को लांच कर स्मार्ट सिटी कार्य की औपचारिक शुरूआत की। उन्होंने शहरवासियों से समय पर और ऑनलाइन टैक्स भरने की अपील भी की।  

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में देश के सभी चयनित स्मार्ट सिटी के लोगों को भी स्मार्ट बनने की नसीहत देते हुए जन भागीदारी से अपने शहर को स्मार्ट बनाने की नसीहत दी।

इसके पहले प्रधानमंत्री ने पुणे के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लांच किया और आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उड़ीसा के नवीन पटनायक और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए चयनित शहरों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें