डीटीसी और क्लस्टर बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को मेट्रो कार्ड कंडक्टर को देना होगा, जिसके बाद वह कार्ड मशीन में स्वाइप करने के लिए लगाएगा और टिकट जनरेट हो जाएगा। हालांकि यात्रियों को कार्ड मेट्रो स्टेशनों पर ही रिचार्ज करना होगा।
पर्यटकों को भी फायदा होगा
कॉमन मोबिलिटी कार्ड का प्रयोग शुरू होने से बाहर से दिल्ली आने वाले पर्यटकों को काफी फायदा होगा। यात्री एक ही कार्ड से पूरी दिल्ली में मेट्रो और बसों में सफर कर सकेंगे।