फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला खास: मंजिल तक पहुंचाएगी मोबाइल तकनीक पर आधारित स्मार्ट बाइक, ये है खासियत

Thu, 29 Nov 2018 05:06 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Smart bike - फोटो : kumar sanjay
देश में पहली बार न्यूयॉर्क की तर्ज पर दिल्ली में भी स्मार्ट बाइक्स (साइकिलें) सड़कों पर दिखेंगी। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) ने स्मार्ट सिटी के तहत वीवीआईपी दिल्ली (लुटियंस जोन) में जगह-जगह स्मार्ट बाइक तैनात किए हैं। मोबाइल तकनीक पर आधारित इन साइकिलों को कोई भी व्यक्ति सब स्टेशन से ले सकता है। साथ ही किसी भी सब स्टेशन पर इसे वापस भी किया जा सकता है। 


(सभी फोटो- कुमार संजय, अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन

2 of 6
Smart bike - फोटो : kumar sanjay
स्मार्ट साइकिल जीपीएस, गियर, एलईडी, एवीएस ब्रेकिंग सिस्टम से लेस है। यह आधुनिक साइकिलें इन दिनों लोगों के लिए कौतूहल का विषय भी बनी हुई है। फिलहाल इन साइकिलों को लेने और जमा करने में कुछ परेशानी आ रही है। एनडीएमसी की मानें तो शुरुआत में लोगों को इस तकनीक को समझने में वक्त लगेगा। इसके बाद काफी सहूलियत होगी। खास बात यह कि साइकिल लेने के लिए कोई आईडी की जरूरत नहीं है। विदेशी सैलानियों के लिए भी इसे लेना आसान है। अगर कोई जर्मनी का सैलानी है और वहां स्मार्ट बाइक का यूजर भी है तो वह जर्मनी के फोन एप से ही साइकिल ले सकता है।

क्या है स्मार्ट बाइक      
अप्रैल 2017 में एनडीएमसी ने एक टेंडर जारी करते हुए नई दिल्ली क्षेत्र में वाहनों को कम करने के लिए साइकिलों को बढ़ावा देने की पहल की थी। इसे लेकर कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने अपने मॉडल पेश किए थे। इसके बाद न्यूयॉर्क, जापान, इंग्लैंड और जर्मनी जैसे देशों में स्मार्ट बाइक चलाने वाली कंपनी नेक्सट बाइक के मॉडल को मंजूरी दी गई। पिछले सप्ताह से सब स्टेशन तैयार होने का काम भी शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
Smart bike - फोटो : kumar sanjay
35 सब स्टेशन पर एकसाथ काम      
योजना के तहत प्रस्तावित 35 साइकिल स्टेशन हैं, जिससे 8 मेट्रो स्टेशन तक जाने का रास्ता आसान होगा। मेट्रो के अलावा यह स्टेशन दफ्तरों, बाजारों व पर्यटक स्थलों को लिंक करेंगे। इसके ट्रैक के बीच पड़ने वाले किसी भी स्टेशन से इसे लिया जा सकेगा और किसी भी स्टेशन पर जमा कराया जा सकेगा। थोड़ी दूरी पर जाने के लिए लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।       
इन जगहों पर बने हैं सब स्टेशन

मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक, गोल डाकखाना, तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन, नेशनल मॉडर्न आर्ट म्यूजियम, चिल्ड्रन पार्क, भारतीय विद्या भवन, ब्रिटिश काउंसिल, सिंधिया हाउस, सुप्रीम कोर्ट लॉयर्स चैंबर, बंगाली मार्केट, फर्नीचर मार्केट, लोधी गार्डन, दयाल सिंह कॉलेज, लोकनायक भवन, दिल्ली हाट मेट्रो स्टेशन के पास इनके सब स्टेशन बनाए जा रहे हैं।       

4 of 6
Smart bike - फोटो : kumar sanjay
 ऐसे मिलेगी स्मार्ट बाइक
स्मार्ट बाइक के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन पर स्मार्ट बाइक नामक एप डाउनलोड करना होगा। वहां रजिस्ट्रेशन के बाद आपको बाइक लेनी होगी। फोन में आए पासवर्ड को साइकिल पर लगे डिजिटल मीटर पर अपने फोन नंबर के साथ देना होगा। इसके बाद लॉक ओपन होगा। जब वापस स्टैंड पर साइकिल लगाएंगे तो उसी पासवर्ड को मीटर पर दोबारा से डालना होगा।  
विज्ञापन

5 of 6
Smart bike - फोटो : kumar sanjay
ये हैं खासियत      
साइकिल के इस स्मार्ट रुप को पूरी तरह से फोन एप आधारित रखा है। इसमें गेयर के साथ जीपीएस, ट्रैकिंग, एलईडी लाइट्स, आसान टोकरी, स्मूथ राइडिंग, ट्यूबलैस टायर इत्यादि लगा हुआ है। इस साइकिल को आप जहां भी ले जाएंगे, एप ट्रैकिंग करता रहेगा। गूगल मैप पर आपको साइकिल की लोकेशन भी मिलती रहेगी। साथ ही नजदीक सब स्टेशन का भी पता चलेगा।    
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Smart bike - फोटो : kumar sanjay
ये है किराया      
स्मार्ट बाइक लेने के लिए एक रुपये रजिस्ट्रेशन के साथ एप डाउनलोड होगा। इसके बाद दो तरह का चॉर्ज रखा गया है। पहला टैरिफ और दूसरा बगैर टैरिफ। टैरिफ के लिए आपको शुरुआती 30 मिनट फ्री, इसके बाद 60 मिनट तक 10, 2 घंटे तक 15 और 3 घंटे तक 25 रुपये का शुल्क लगेगा। अगर आप टैरिफ नहीं लेते हैं तो आपको शुरुआती 30 मिनट 10, इसके बाद एक घंटे तक 15, 2 घंटे तक 20, इसके बाद तीसरे घंटे के लिए 50 रुपये का शुल्क देना होगा। टैरिफ के लिए 199 रुपये प्रति सप्ताह या 399 रुपये प्रति माह का चॉर्ज रखा गया है।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें