फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, कई उड़ानें प्रभावित

Fri, 13 Dec 2019 06:47 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में भारी बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को तेज बारिश और हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली के लोधी रोड, संसद मार्ग, आरके पुरम सहित कई इलाकों में तेज बारिश हुई जिसने मौसम का मिजाज ही बदल दिया। इसका असर विमानों की उड़ानों पर भी पड़ा है। मौसम विभाग कई दिनों से तेज बारिश होने की संभावना जता रहा था। 

विज्ञापन

 

वहीं, दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश के कारण कई उड़ानें प्रभावित हो गई हैं। एयर इंडिया-687 और 701 को जयपुर के लिए डायवर्ट किया गया है। वहीं, एयर इंडिया के तीन विमानों को दिल्ली में ही रोका गया है। 
 




मौसम विभाग द्वारा तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओले भी पड़ने की संभावना पहले जताई गई थी। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड और बढ़ गई। 
 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सापेक्षिक आर्द्रता 75 से 89 फीसदी के बीच रहा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक शनिवार को तापमान में और गिरावट आएगी।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें