फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNU में फिर तनाव: 'उमर खालिद को रिहा करो' के लगे नारे, ABVP-छात्र संघ में बढ़ी तनातनी; बिना अनुमति कार्यक्रम

Mon, 10 Aug 2026 06:53 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

जेएनयू में पूर्व छात्र उमर खालिद की पुस्तक पर परिचर्चा के दौरान एबीवीपी और छात्र संघ में तनाव देखा गया। जेएनयू में 'उमर खालिद को रिहा करो' के नारे लगे। छात्र संघ कई बार सार्वजनिक तौर पर रिहाई की मांग कर चुका है।
विज्ञापन
उमर खालिद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र उमर खालिद की पुस्तक पर परिचर्चा के दौरान तनाव देखने को मिला। यह तनाव एबीवीपी और छात्र संघ के बीच हुआ। जेएनयू प्रशासन ने स्कूल ऑफ सोशल साइंसेंज-1 के सभागार में कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी थी। लेकिन उसके बावजूद कार्यक्रम किया गया।

विज्ञापन

इसके बावजूद, यह परिचर्चा शाम को स्कूल ऑफ सोशल साइंसेंज के बाहर आयोजित की गई। उमर खालिद की पुस्तक का नाम 'फ्रैक्चरड कम्युनिटीजः आदिवासी हिस्ट्री एंड द पॉलिटिक्स ऑफ पावर' है। जेएनयू में 'उमर खालिद को रिहा करो' के नारे पहले भी लगते रहे हैं। 
 
विज्ञापन

जेएनयू छात्र संघ सार्वजनिक तौर पर उमर खालिद की रिहाई की कई बार मांग कर चुका है। एबीवीपी की ओर से 'छात्र संघ की कब्र खुदेगी' जैसे नारे लगाए गए। यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों के बीच चल रहे वैचारिक मतभेदों को दर्शाती है। प्रशासन की अनुमति रद्द करने के बावजूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे परिसर में माहौल गरमा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें