फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : दिल्ली के प्रदूषण में मामूली गिरावट, पर 25 इलाकों में हवा बेहद खराब

Mon, 04 Dec 2023 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

यही स्थिति बुधवार तक बने रहने का अनुमान है। कल देर रात से हुई हल्की बारिश से ठंडक का अहसास बढ़ गया है। 
 
विज्ञापन
Delhi Pollution - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में रविवार को हवा की गति तेज होने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज की गई, वायु गुणवत्ता सूचकांक अब भी बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। 25 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दस इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में रही। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश यही स्थिति बुधवार तक बने रहने का अनुमान है। कल देर रात से हुई हल्की बारिश से ठंडक का अहसास बढ़ गया है। 

विज्ञापन


एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा सर्वाधिक प्रदूषित रहा। रविवार को सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। सुबह के समय हल्की धूप खिली। मुंडका सबसे प्रदूषित इलाकाकेंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में रविवार को 25 इलाके में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

इनमें मुंडका में 370, आनंद विहार में 367, नेहरू नगर में 366, पटपड़गंज व विवेक विहार में 353, जहांगीरपुरी में 348 व आरके पुरम में 345 सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, दस इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां नॉर्थ कैंपस में 297, श्री अरबिंदो मार्ग में 295, नरेला में 292, आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 में 289, मथुरा रोड़ में 285 व डीटीयू में 258 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि माध्यम श्रेणी है। 
विज्ञापन


सुबह कोहरे के आसार
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रही। सोमवार को हवाएं पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

मंगलवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। वहीं, बुधवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम की ओर से चलेंगी। सफर इंडिया के मुताबिक रविवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 131 दर्ज की गई। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 224 दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें